Nawada News: हादसे में बाइक सवार महिला की गई जान
नवादा, जुलाई 18 -- Nawada News: सड़क हादसे में घायल थाना क्षेत्र की कोसला पंचायत के रामे गांव अनुसूचित टोला निवासी मोहन मांझी की 36 वर्षीय पत्नी मीना देवी की मौत शुक्रवार की रात हो गई। बिहारशरीफ स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि वह 14 जुलाई की रात अपनी ननद के बंध्याकरण के बाद भोजन लेकर सीएचसी नारदीगंज गई थी।
घटना का विवरण 15 जुलाई की सुबह करीब सात बजे वह अपने एक वर्षीय पुत्र गुंजन को गोद में लेकर रिश्तेदार की बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान शादीपुर हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि गोद में मौजूद मासूम बच्चा सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों और 112 पुलिस टीम की मदद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.