Nawada News: स्व. गुलाबचंद साहू के सामाजिक योगदान सदा रहेंगे याद
नवादा, अगस्त 17 -- Nawada News: ताउम्र सामाजिक जीवन को समर्पित रहने वाले जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तित्व स्व. गुलाबचंद साहू की 28वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी।
श्रद्धांजलि समारोह शहर के इंदिरा गांधी चौक स्थित कारू साहू सेवा सदन में आयोजित श्रद्धांजलि में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन तथा सांसद विवेक ठाकुर ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उनके किए सामाजिक कार्य सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। सांसद ने कहा कि उनका सामाजिक जीवन, उनकी कृतियां एवं समाज के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है।
अन्य गणमान्य व्यक्तित्व कार्यक्रम में नवादा के विधान पार्षद अशोक यादव, बिहार सरकार के अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य संजय दास सहित अन्य गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.