Nawada News: स्पेशल लोन ऑफर का झांसा देकर साइबर ठगी, आरोपित धराया
नवादा, अक्टूबर 10 -- फर्जी लोन ऑफर देकर साइबर ठगी Nawada News: फायनेंस कम्पनियों से स्पेशल लोन का ऑफर देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपित को वारिसलीगंज के नारोमुरार गांव में पुलिया के समीप से घेर कर दबोच लिया। पुलिस को नारोमुरार गांव के समीप साइबर ठगी का इनपुट मिला था। जिसके आधार पर एसपी अभिनव धीमान द्वारा वारिसलीगंज एसएचओ पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। घटना गुरुवार की शाम की है। आरोपित की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफी गांव के अंकित कुमार के रूप में की गयी है। 18 वर्षीय अंकित वारिसलीगंज थाने के माफी गांव के दिनेश महतो का बेटा बताया जाता है। तलाशी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.