नवादा, सितम्बर 8 -- Nawada News: कौआकोल थाना क्षेत्र के पकरीबरावां-कौआकोल मुख्य पथ पर सरौनी मोड़ से आगे टर्निंग पर सोमवार को एक निजी स्कूल बस और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बहरोईचक गांव निवासी चंद्रकेशर यादव के 22 वर्षीय पुत्र जीतेंद्र कुमार के रूप में की गई है। गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर सड़क को जाम कर दिया। वहीं स्कूल बस का शीशा भी तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि जीतेंद्र कुमार अपनी भांजी को कौआकोल थाना क्षेत्र के मननियांतरी स्थित उसके घर छोड़ने के बाद बाइक से वापस अपने गांव बहरोई लौट रहा था। इसी दौरान सरौनी मोड़ से पहले टर्निंग पर उसने विपरीत दिशा से आ रही स्कूल बस में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।...