Nawada News: स्कूल निदेशक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप
नवादा, जुलाई 4 -- Nawada News: नवादा में एक स्कूल निदेशक पर तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र धनराज कुमार को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। मामला गुरुवार को शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अतौआ रोड में स्थित आदर्श विद्या भारती रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। एक छात्रा की कॉपी पर कुछ लिखने के आरोप में स्कूल निदेशक रामप्रवेश कुमार ने छात्र को डंडे से बेरहमी से पिटाई की। हालांकि पीड़ित बच्चे ने बताया कि उसने कॉपी में नहीं लिखा।
पीटाई का कारण उसे स्कूल के ही 3-4 छात्रों ने झूठे आरोप में फंसा दिया और निदेशक ने बिना सच्चाई जाने ही उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। मामला तब खुला, जब छात्र के पिता एक समारोह में शामिल होने के लिए उसे लेने गुरुवार की शाम स्कूल पहुंचे। घर पहुंचने पर छात्र ने पूरी बात बतायी। इसके बाद शुक्रवार को उसके पिता उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.