नवादा, सितम्बर 5 -- Nawada News: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी यानि अभया ब्रिगेड की विधिवत तैनाती कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News महिला पुलिसकर्मियों ने निकाला शहर में स्कूटी से फ्लैग मार्चमहिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता पिंक स्कूटी से लैस यह विशेष दस्ता अब स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करती नजर आएंगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि वारिसलीगंज में एक महिला अधिकारी के साथ दो महिला सिपाहियों को टीम में शामिल किया गया है, जो पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। टीम मुख्य रूप से स्कूल-कालेजों, कोचिंग संस्थानों और बाजारों के आसपास छात्राओं व महिलाओं से छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए तैनात की गई है।विशेष टीम की कार्यप्रणाली नगर के संवेदनशी...