Nawada News: स्कूलों में पीटीएम आज, बिहार की विरासत से जुड़ेंगे विद्यार्थी
नवादा, अक्टूबर 24 -- पीटीएम में परीक्षा प्रदर्शन और उपस्थिति पर चर्चा Nawada News: अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन से लेकर उनकी नियमित उपस्थिति पर शनिवार को जिले के हाई व इंटर स्कूलों में होने वाली अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) में चर्चा होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने पर भी जोर रहेगा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर 24 अक्टूबर शनिवार को जिले के सभी हाई और इंटर स्कूलों में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। शिक्षकों का प्रयास रहेगा कि अभिभावकों की भागीदारी से पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों को दूर करने और विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार किया जा सके। इस बार पीटीएम की मुख्य थीम बिहार की गौरवशाली परंपराएं रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.