Nawada News: सोफी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,दो आरोपित धराये
नवादा, सितम्बर 30 -- Nawada News: नवादा की पुलिस ने सोफी हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने घटना में शामिल दो आरोपितों को सोमवार की देर रात तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से परना डाबर थाना क्षेत्र के भोला कुरहा गांव से धर दबोचा। इनमें से एक विधि विरुद्ध किशोर बताया जाता है। आरोपितों में भोला कुरहा गांव के सुखदेव चौहान का बेटा 20 वर्षीय मानीचंद चौहान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सिम के एवज में रुपयों के लेनदेन के विवाद में सोफी की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी थी और साक्ष्य मिटाने की नीयत से सूखे कुंए में धकेल कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गयी थी। लेनदेन का विवाद सिम से जुड़ा हुआ बताया जाता है। मृतक ने आरोपितों के नाम से कुछ सिम लिये थे। जिसके एवज में वे लोग 500 अथवा अधिक रुपयों की मांग कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.