नवादा, अक्टूबर 26 -- Nawada News: त्योहारी सीजन की चमक के साथ ही नवादा के बाजारों में रौनक और चहल-पहल अपने चरम पर है। पहले दशहरा और फिर दीपावली तथा आगामी छठ जैसे महापर्वों को लेकर शहर के मुख्य बाजारों प्रजातंत्र चौक, प्रसाद बिगहा, जवाहर नगर, राम नगर समेत सदर अस्पताल रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड, पुरानी बाजार आदि मिठाई की दुकानें गुलजार हैं। लेकिन इस त्योहारी उमंग के बीच एक डरावनी सच्चाई भी सामने आ रही है। त्योहारी सीजन में मिठाई की मांग अचानक कई गुना बढ़ने के कारण उत्पादन और बिक्री में भारी तेजी आई है, जिसके साथ ही लापरवाही का ग्राफ भी खतरनाक रूप से ऊपर चला गया है। ​बड़ी और प्रतिष्ठित दुकानों की स्थिति किसी हद तक अच्छी है, लेकिन इनके अलावा शहर के अधिकांश हिस्सों में मिठाई की छोटी दुकानों, अस्थायी स्टॉल और गलियों की दुकानों का हाल बेहद चिंताजन...