Nawada News: सीतामढ़ी:झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत
नवादा, अगस्त 31 -- Nawada News: जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में कथित झोला छाप डॉक्टर (ग्रामीण चिकित्सक) की लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गयी। घटना शनिवार को सीतामढ़ी के पूर्वी पंडुई गांव की बतायी जाती है। मृतक 05 वर्षीय समीर कुमार सीतामढ़ी के पूर्वी पंडुई गांव के शंकर चौहान का बेटा था। वह पहली कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिजनों ने कथित डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और मौके पर विरोध जताया गया। इस बीच परिजनों द्वारा सीतामढ़ी पुलिस व डायल 112 को फोन पर घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर सीतामढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। इस दौरान डॉक्टर मौके से क्लीनिक बंद कर भाग निकला। सीतामढ़ी एसएचओ पप्पू शर्मा की देखरेख में शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां पुलिस व परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.