नवादा, जुलाई 1 -- Nawada News: सिरदला वन क्षेत्र कार्यालय को अपना नया रेंज कार्यालय सह आवास भवन मिल गया। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) श्रेष्ठ कुमार कृष्ण ने मंगलवार को फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मियों को वन संरक्षण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। उद्घाटन समारोह में सिरदला रेंज ऑफिसर ब्रजेंद्र कुमार, वन पदाधिकारी धनंजय कुमार सहित वन विभाग के कई अधिकारी, वनरक्षी, वनपाल एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नए भवन के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे वन विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। डीएफओ श्रेष्ठ कुमार कृष्ण ने कहा कि वन विभाग की जिम्मेदारी केवल जंगलों की सुरक्षा तक सीमित नहीं ...