Nawada News: सिरदला पीएचसी के ओटी में ताला, परिचारी ने किया घायल का इलाज
नवादा, जुलाई 16 -- Nawada News: सिरदला थाना क्षेत्र के ढाब गांव में पिता-पुत्र के बीच मारपीट में 60 वर्षीय नरेश राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ की एक उंगली लगभग कटकर लटक गई थी। अधिक खून बहने से उनकी हालत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 12:30 बजे घायल को सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
घटना का वर्णन 112 पुलिस टीम के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर अपने कमरे में थे। उस समय केवल परिचारी जगत मांझी और एक गार्ड मौजूद थे। डॉक्टर के आने के बाद परिचारी ने ही घायल का पर्चा बनाया और इलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर ले गए। वहां पहुंचने पर ओटी का ताला बाहर से बंद मिला। चाबी भी उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद परिचारी ने बाहर ही प्राथमिक उपचार शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि अधिक रक्तस्राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.