नवादा, अक्टूबर 3 -- Nawada News: सिरदला प्रखंड के फुलबगान चौक पर इस वर्ष शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी भव्यता के साथ की जा रही हैं। मां शक्ति यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस दशहरा पूजनोत्सव में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से आकर्षक पूजा पंडाल और मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। स्थायी मंदिर न होने के कारण यहां हर साल बनने वाला पंडाल पूरे क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार पूजा पंडाल में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ रूपों के साथ लगभग एक दर्जन देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन कर सकेंगे। लगभग 2.5 लाख रुपये की लागत से मां अंबे की विशेष प्रतिमा तैयार की जा रही है, जिसमें मां दुर्गा महिषासुर का वध करती नजर आएंगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: कोकपाड़ा हाईस्कूल परिसर में पिछले 41 वर्षों से ...