Nawada News: सिरदला : पइन में डूबने से अधेड़ की गई जान
नवादा, सितम्बर 3 -- Nawada News: सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव हाईस्कूल के पीछे मंगलवार शाम पइन के गहरे पानी में डूबने से 50 वर्षीय विनोद पांडेय की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़गांव निवासी महावीर पांडेय के पुत्र बिनोद पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिनोद पांडेय मंगलवार शाम अपनी गाय को चारा खिलाने के लिए पइन के किनारे लेकर गए थे। इसी दौरान गाय बड़गांव से इस्माइलपुर की ओर जाने वाले पइन के दूसरे किनारे पर चली गई। गाय को वापस लाने के लिए बिनोद पांडेय पइन पार करने के लिए पानी में उतर गए। बताया जाता है कि उस समय पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान वह अचानक पइन के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। गाय तो किसी तरह वापस लौट गई, लेकिन बिनोद पांडेय घर नहीं पहुंचे।
परिवार की चिंता देर शाम तक उनके वापस नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.