नवादा, अक्टूबर 24 -- परीक्षा की तैयारी और प्रवेश नियम Nawada News: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा शनिवार 24 अक्टूबर को होगी। परीक्षा की विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है। बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित इस परीक्षा में 338 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर शहर के नगर मध्य विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा एकल पाली में दोपहर एक बजे से 3:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम आधा घंटा पहले यानी दोपहर 12:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश मिलेगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की ...