Nawada News: सिमरकोल-अमावां पथ बदहाल, ग्रामीणों ने रोड किया जाम
नवादा, सितम्बर 12 -- Nawada News: रजौली प्रखंड के सिमरकोल-अमावां गांव जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। 10 वर्ष पूर्व बने सड़क पर दर्जनों गड्ढे और कीचड़ के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सिमरकोल गांव के पास सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक पथ पर लोगों ने बालू लदे ट्रैक्टर समेत भारी वाहनों का आवागमन ठप कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे और बिछी मिट्टी के चादरों पर आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आईटीआई के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है। कीचड़ और गड्ढे के कारण प्रतिदिन कई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक और साइकिल सवार घायल होते रहते हैं। वहीं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को लाने-ले जाने वाली गाड़ियां भी कई बार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटते-पलटत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.