Nawada News: सिंचाई सुविधा को विस्तार देने के जिले में 150 बोरवेल का होगा निर्माण
नवादा, सितम्बर 13 -- Nawada News: जिले में फसलों की लागत घटाने और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई का लाभ किसानों को दिया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में नवादा जिले के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के तहत कुल 320 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप व स्प्रिंकलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकारी सब्सिडी की कटौती साथ ही, सिंचाई सुविधा को विस्तार देने के उद्देश्य से जिले में 150 बोरवेल निर्माण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस वर्ष सरकार ने सब्सिडी को सिरे से घटा दिया है और महज 45 से लेकर 55 प्रतिशत कर दिया है। जिला उद्यान पदाधिकारी विवेक कुमार भारती ने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक किसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.