Nawada News: सावन में हरे रंग की चूड़ी और साड़ियों का बाजार हुआ गुलजार
नवादा, अगस्त 9 -- Nawada News: पवित्र सावन के महीने में नवादा जिले के बाजारों में रौनक छा गई है। हरियाली और खुशहाली के प्रतीक सावन महीने में हरे रंग के परिधानों और सौंदर्य प्रसाधनों की मांग काफी बढ़ गयी है। नवादा शहर के मुख्य बाजारों से लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों की दुकानों तक महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। विशेषकर हरे रंग की साड़ियों, सूट, चूड़ियों और सोलह शृंगार की सामग्रियों से पूरा बाजार गुलजार है और स्थानीय अच्छी बिक्री से खुश दिखाई दे रहे हैं।
सौंदर्य प्रसाधनों में वृद्धि सावन में हरे रंग का पारंपरिक और धार्मिक महत्व होने के कारण सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भी महिला ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। दुकानदार जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कांच, मेटल, लाख और स्टोन वर्क से सजी हरे रंग की चूड़ियों के नए-नए डिजाइन महिलाओं को खूब लु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.