Nawada News: सात माह बाद भी आरोपित नियोजित शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं
नवादा, जुलाई 28 -- Nawada News: नवादा जिले में दो नियोजित शिक्षकों द्वारा फर्जी एवं जाली दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोप के मामले में सात माह का लंबा समय बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपित शिक्षकों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। विभागीय ढिलाई का आलम यह है कि शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई एवं स्पष्टीकरण के पत्र इस वर्ष जनवरी माह में ही जारी कर दिए गए थे, लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। यह भी पढ़ें- फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र में 11 शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाजशिकायतकर्ता का बयान शिकायतकर्ता जनता दल (यूनाइटेड) के जिला महासचिव अविनाश कुमार कश्यप उर्फ प्रमोद सिंह ने इस पर निराशा जताते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिवकुमार वर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.