Nawada News: साइबर ठगी में तीन पकड़े गये, 2.70 लाख कैश बरामद
नवादा, अक्टूबर 15 -- Nawada News: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को छापेमारी कर धर दबोचा। मामला 12 अक्टूबर की देर शाम की बतायी जाती है। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से साइबर पुलिस की एसआईटी ने तीनों को शाहपुर थाने के लाल बिगहा गांव की घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में दो सगे भाई हैं। जबकि एक अन्य विधि विरुद्ध किशोर बताया जाता है। छापेमारी के दौरान इनके घर से पुलिस ने 02 लाख 70 हजार रुपये कैश, 09 स्मार्ट मोबाइल फोन व 02 की-पैड मोबाइल,13 पासबुक, 04 सिम कार्ड व 123 पेज कस्टमर डेटाशीट बरामद किये गये। बताया जाता है कि इस क्रम में दो घरों में छापेमारी की गयी। परंतु इनमें से एक घर बंद पाया गया। गिरफ्तार आरोपितों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.