Nawada News: साइबर अपराध : एक साल में 234 अपराधी गिरफ्तार
नवादा, सितम्बर 27 -- Nawada News: साइबर अपराध के खिलाफ नवादा पुलिस का आक्रामक अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने पिछले एक वर्ष में व्यापक अभियान चलाते हुए साइबर अपराध को जड़ से उखाड़ने की दिशा में कई सार्थक व बड़े प्रयास किये हैं। जिनका सीधा असर साइबर अपराधियों पर पड़ा है।
गिरफ्तारियों और जब्तियों का आंकड़ा पुलिस द्वारा साइबर अपराध से जुड़े मामलों में 171 प्राथमिकी दर्ज कर 234 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने 398 मोबाइल फोन और 150 सिम कार्ड जब्त किए। साइबर अपराधियों से जुड़े मामलों में 64 लाख रुपये नकद, 09 दोपहिया व 04 चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई में 64 एटीएम कार्ड और 111 आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा साइबर अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में कार्रवाई करते हुए 406 ग्राम सोना और 1646 ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.