Nawada News: साइबर अपराधी धराया, मोबाइल और फर्जी सिम बरामद
नवादा, जुलाई 22 -- Nawada News: वारिसलीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोड़ापर गांव स्थित मिथुन रविदास के घर के समीप सोमवार की देर रात छापेमारी की। इस दौरान साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक डी मोबाइल फोन तथा फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में गोड़ापर ग्रामीण कैलाश मांझी के पुत्र अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से लोन देने के बहाने प्रोसेसिंग शुल्क आदि के नाम पर ग्राहक को फोन पर फंसाते हैं। बाद में उससे जब तक आसानी से राशि ठगी जा सकती है, तबतक राशि लिए जाते हैं। इसके बाद सिम कार्ड को तोड़ कर फेंक दिया जाता है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध वारिसलीगंज थाना कांड संख्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.