नवादा, अगस्त 19 -- Nawada News: नवादा सदर प्रखंड के खरांट पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा संचालित सहयोग शिविर आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की एक प्रभावी पहल है।

सहयोग पोर्टल की जानकारी उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले की पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सहयोग पोर्टल भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदा...