नवादा, जुलाई 5 -- Nawada News: समाज को बदलने की क्षमता जिनमें होती है, इतिहास उन्हें याद करता है। कठिन परिस्थितियों में भी जो व्यक्ति रास्ता निकाल लेता है, इतिहास उनका ही लिखा जाता है। ये बातें बिहार के उच्च शिक्षा सह विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कही। मौका था शनिवार को वारिसलीगंज स्थित एसएन सिन्हा कालेज के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक कोचगांव निवासी श्यामसुंदर सिंह तथा राज्य के पूर्व सीएम सतेंद्र नारायण सिन्हा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन्होंने समाज के उत्थान में अपना अमूल्य योगदान दिया है, आज हम उन दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा के साथ नमन करते हुए समाज को इस प्रकार के अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

शिक्षा मंत्रालय की बात विशिष्ट अतिथि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डा. दिल...