नवादा, जुलाई 5 -- Nawada News: कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिले के निजी स्कूलों के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कई निर्देश जारी किए। बैठक में निजी स्कूलों में बच्चों के अपार आईडी निर्माण में सुस्ती को डीएम ने गंभीरता से लिया है और निजी स्कूलों को तय समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाने का सख्त निर्देश दिया है।

प्रमुख निर्देश उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण नहीं करने या लापरवाही बरतने वाले निजी स्कूलों खिलाफ बिहार सरकार के नियमों एवं मान्यता संबंधी प्रावधानों के अनुरूप नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता अथवा स्वीकृति रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने निजी विद्यालयों...