Nawada News: सबौर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
नवादा, नवम्बर 2 -- सबौर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन Nawada News: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और विशेष अवसरों पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन ने एक नई विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है, जो भागलपुर के सबौर से चलकर राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। किऊल-गया रेलखंड पर इस ट्रेन का नवादा स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है। हालांकि जिले के वारिसलीगंज स्टेशन व तिलैया जंक्शन पर इसका ठहराव दिया गया है। अर्थात आंशिक ही सही लेकिन जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी, जो त्योहारों या अन्य जरूरी कार्यों के सिलसिले में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करना चाहते हैं। इस विशेष ट्रेन का ट्रेन नंबर 04065 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.