Nawada News: सनसनी : गोविंदपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
नवादा, अक्टूबर 31 -- Nawada News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघौर गांव से सटे विष्णु नगर के बधार में गुरुवार की संध्या एक गूलर के पेड़ से लटका हुआ 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान थाली थाना क्षेत्र के लखपत बीघा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के 27 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि विष्णु नगर के बधार में एक गूलर के पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई सद्दाम खान एसआई विश्वनाथ राम एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.