नवादा, अगस्त 18 -- Nawada News: नवादा में एनएच-20 फोरलेनिंग व सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को सद्भावना चौक पर सर्विस लेन में लगाया अतिक्रमण खाली कराया गया। इस दौरान सर्विस लेन से कम से कम 30 पक्का व कच्चा अतिक्रमण हटाया गया। इनमें 05 के करीब पक्का निर्माण व शेष गुमटी, टीन, टप्पर व छज्जा आदि शामिल हैं। नवादा के डीटीओ रंजीत कुमार व यातायात डीएसपी सह सदर एसडीपीओ-01 अभिषेक कुमार तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) गयाजी के प्रोजेक्ट मैनेनेजर (मेंटेनेंस) आरके त्रिपाठी की देखरेख में उस इलाके में लोगों को समझा बुझा कर जेसीबी व पोकलेन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक इस इलाके में कई अतिक्रमण सड़क पर काफी भीतर तक हैं। अभियान में बतौर दंड...