नवादा, सितम्बर 10 -- Nawada News: समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की सांसद विवेक ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने सांसद का पौधा भेंट कर स्वागत किया तथा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों एवं प्रमुख उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। निदेशक, डीआरडीए धीरज कुमार द्वारा पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस दौरान विभागवार योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की जानकारी दी गई।

बैठक की समीक्ष...