नवादा, नवम्बर 2 -- Nawada News: सड़क हादसे में घायल एक युवक की शनिवार की देर रात इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान दोसूत गांव निवासी स्व. रणजीत सिंह उर्फ हरे रामसिंह के 28 वर्षीय पुत्र वरुण कुमार के रूप में की गई। पावापुरी विम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से आहत ग्रामीणों ने रविवार को शव को नवादा-सिकंदरा पथ पर दोसूत मोड़ के पास रखकर करीब एक घंटा से अधिक समय तक सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय बुद्धिजीवियों द्वारा समझाने के बाद जाम हटा लिया गया। जानकारी के अनुसार युवक 29 अक्टूबर की सुबह दोसुत मोड़ स्थित खेत की तरफ जा रहा था। सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए...