नवादा, जुलाई 1 -- Nawada News: सड़क दुर्घटना में एक साथ दो लोगों की मौत से रोह प्रखंड के नजरडीह पंचायत की महादलित बस्ती दुल्म बिगहा में मातम छा गया है। मृतकों में शामिल नवयुवक पकंज कुमार और अधेड़ उम्र के अनिल मांझी के परिजनों की चीत्कार से लोग दहल उठे। इस हृदयविदारक घटना से बस्ती के दूसरे लोग भी गमगीन हैं। सबसे बड़ा गम का पहाड़ तो मृतक पंकज के परिजनों पर टूटा है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी पिछले साल हुई थी और उसकी पत्नी ज्योति कुमारी गर्भवती है। पति की मौत से उसके जीवन में अंधेरा छा गया है। रो-रोकर बेहाल मृतक की पत्नी और मां मुन्नी देवी को ढांढस बंधाने वाले भी रो पड़ रहे हैं।

मृतकों के परिवार की स्थिति पंकज की मौत से जहां आकाश रविदास के घर का चिराग बुझ गया है, वहीं ज्योति की सारी दुनियां उजड़ गई है। वहीं अनिल मांझी की...