नवादा, अक्टूबर 17 -- दुर्गापूजा से पहले नवादा में फ्लैग मार्च Nawada News: नवादा के डीएम रविप्रकाश व एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल व अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वॉट टीम के साथ जिला पुलिसबल के जवान बड़ी संख्या में बाइक पर सवार सायरन बजाते अधिकारियों के आगे-पीछे चल रहे थे। फ्लैग मार्च के माध्यम से अधिकारियों ने लोगों से दुर्गापूजा के मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। आपसी सौहार्द बनाये रखने व भाईचारे के प्रेमजन्य माहौल में दुर्गापूजा मनाने का अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया। साथ ही इस बात का भी अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न ...