नवादा, अक्टूबर 15 -- Nawada News: जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण व यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर बिहार परिवहन विभाग व नवादा डीएम के निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में जिले में 05 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक 10 दिनों के इस विशेष अभियान में 745 वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान वाहनों पर 74 लाख 69 हजार 717 रुपये जुर्माना किया गया। इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 126 वाहनों परRs.लगाया गया 8 लाख 75 हजार 700 रुपये जुर्माना शामिल हैं। इस दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गयी व डिफॉल्टर तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News 36 वाहनों से 7.43 लाख रुपये का जुर्माना परिवहन टीम द्वारा इस क्रम में सद्भावना चौक, राष्ट्रीय राजमार्...