नवादा, अक्टूबर 10 -- अवैध खनन पर कार्रवाई Nawada News: अवैध खनन व परिवहन मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर सात वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें तीन ट्रकों पर कोयला लदा था। जबकि अन्य चार पर बालू लदे हुए थे। इस दौरान दो अवैध खननकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। ये कार्रवाई पिछले 24 घंटे के भीतर की गयी है। 03 ट्रकों को गोविन्दपुर इलाके से पकड़ा गया। इन पर कोयला लदा हुआ पाया गया। जबकि 01 ट्रैक्टर सिरदला इलाके से तथा 03 इंजन रिक्शा थाली इलाके से जब्त किये गये। थाली से दो अवैध खननकर्ता पकड़े गये। वाहनों पर अवैध खनन व राजस्व चोरी के आरेाप में करीब 31 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। वाहनों को संबंधित थानों को सौंप दिया गया है। डीएम व एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे छ...