नवादा, अक्टूबर 26 -- Nawada News: सऊदी अरब में नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के राईस गांव निवासी मो. अरमान आलम की मौत हो गई। मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। परिवार वालों को मृतक का शव भी अभी नहीं मिला है। मृतक का शव किस हाल में है और उसे गांव लाया जा सकता है या नहीं, इसकी जानकारी परिवार वालों को रविवार की शाम तक नहीं मिल पाई है। मृतक के पिता मो. अनवार मलिक ने बताया कि गुरुवार की रात को नौ बजे के आसपास मो. अरमान के मौत की खबर मिली। सऊदी में रह रहे परिजनों ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी। इधर, गांव में चर्चा है कि हमले में उसकी मौत हुई है। उसकी मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। जिस बेटे को परिवार का सहारा माना जाता था, उसकी मौत की खबर से वृद्ध पिता मो. अनवार मलिक बेसुध हो गए। गांव में भी मातम पसर गया है...