Nawada News: श्रावण मास के लिए शिवालय सज-धज कर तैयार, शिवभक्त देवघर रवाना
नवादा, जुलाई 28 -- Nawada News: पवित्र सावन माह के आगमन की आहट के साथ ही पूरे नवादा जिले में आस्था और भक्ति का रंग गहराने लगा है। 30 जुलाई से शुरू हो रहे इस पावन महीने को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। मंदिरों में रंग-रोगन, विशेष साफ-सफाई और दूधिया रोशनी के लिए झालरों व एलईडी लाइटों की सजावट जोर-शोर से चल रही है। जिले भर के छोटे-बड़े शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और जलाभिषेक के सुगम संचालन के लिए मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, सुल्तानगंज और बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले कांवरियों के जत्थों की रवानगी सोमवार से ही शुरू हो गयाी, ताकि वे सावन के पहले दिन देवघर पहुंचकर जलाभिषेक कर सकें। कांवरियों के उत्साह और खरीदारी से स्थानीय बाजारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.