Nawada News: शॉट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
नवादा, सितम्बर 1 -- Nawada News: रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 अंतर्गत प्राणचक गांव में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकानदार को लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार प्राणचक गांव निवासी ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से गांव में ही घर से 500 मीटर की दूरी पर दो दुकान संचालित करते हैं। एक दुकान किराना की है और दूसरी किसान खाद भंडार है।
आग की घटना का विवरण आग में किराना का पूरा सामान के साथ-साथ काउंटर में रखी खाद दुकान की पॉश मशीन और रजिस्टर भी जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि रोज की तरह रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 2 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनकी दुकान से आग और धुआं निकल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचे। अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.