Nawada News: शातिर है संटी, साइबर अपराधियों का लंबा नेटवर्क
नवादा, अक्टूबर 1 -- Nawada News: कौआकोल के ईंटपकवा का संटी कुमार एक शातिर गैम्बलर है। वह ऑनलाइन गेमिंग का माहिर खिलाड़ी है और बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना चुका है। उसकी मोबाइल से लाखों रुपये के लेनदेन का चैट मिला है। एक यूपीआई का बड़ा स्कैनर भी मोबाइल से मिला है। जिससे उसके द्वारा ठगी की गयी राशि का भी हिसाब-किताब जुटाया जा रहा है। साथ ही उसके ठिकाने से एक डायरी मिली है, जिसमें कस्टमर डेटा मिला है। डायरी के कवर पेज पर राहुल लिखा है। उसमें बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों के लोगों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इनमें से कई नंबरों पर उसके मोबाइल से ठगी से संबंधित चैट के भी साक्ष्य मिले हैं। उसके पास से बरामद एक मोबाइल की एसडीआर से इस बात का पता चला है कि मोबाइल चोरी की है और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बरतल्ला के एक व्यक्ति के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.