Nawada News: शहर में निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, भक्तिभाव से रहे सराबोर श्रद्धालु
नवादा, जुलाई 23 -- Nawada News: अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन की नवादा इकाई द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्र महारानी की द्वितीय भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित की गयी। इस पावन अवसर पर बुधवार को पूरा नवादा नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और सर्वत्र महाप्रभु के जयकारों तथा हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई दी। इस्कॉन गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद एवं बेगूसराय के प्रचार पर्यवेक्षक जगदीश श्याम दास के नेतृत्व तथा तमाम अनुयायियों की देखरेख में सम्पूर्ण आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Balia News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में आस्था और श्रद्धा का संगममहाप्रसाद का वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.