Nawada News: शहर के कई इलाके में जलजमाव, गदंगी से चलना दुश्वार
नवादा, सितम्बर 1 -- Nawada News: नवादा नगर परिषद क्षेत्र स्थित कई इलाकों में जलजमाव से भारी फजीहत झेलने की बाध्यता नवादावासियों समक्ष आ गयी है। जलजमाव वाले इलाके गंदगी का पर्याय बन चुके हैं, जिसके बीच लोग जीने को मजबूर हैं। नगर परिषद की सुस्ती यदि इसका कारण बन रहा है तो आमजनों की लापरवाही भी भारी पड़ रही है। जलजमाव और इस कारण उत्पन्न बुरे हाल से आवागमन की स्थिति गंभीर हो चली है, लेकिन किसी स्तर पर इससे निजात की पुख्ता व्यवस्था नहीं हो पा रही है। निराशाजनक तो यह है कि कलेक्ट्रेट तक जलजमाव से झील बना दिख रहा है, जबकि सदर अस्पताल का भी यही हाल है। इसके अलावा, राजेन्द्र नगर में टाउन हाल के आसपास का पूरा क्षेत्र पूरी तरह से जलजमाव और गंदगी का सबब बना पड़ा है। जवाहरनगर, इंदिरा चौक समेत पम्पूकल चौक का भी ऐसा ही बुरा हाल है। इसके अलावा, शहर के दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.