Nawada News: शराब के साथ 12 आरोपित धराये,तीन बाइक जब्त
नवादा, जून 30 -- Nawada News: नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस शराब की तस्करी, बिक्री व निर्माण के विरुद्ध जिले भर में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ तस्करों समेत 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त तीन बाइक व एक मोबाइल जब्त कर ली गयी।
छापेमारी की ताजा गतिविधि ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने वारिसलीगंज के रसनपुर इलाके में छापेमारी कर 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कांड संख्या-447/26 दर्ज किया गया। वहीं कौआकोल पुलिस ने मथुरापुर इलाके में छापेमारी कर 200 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। मौके से शराब के साथ दो बाइक भी पुलिस द्वारा जब्त कर ली गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.