Nawada News: वृद्ध महिला की हत्या के विरोध में आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
नवादा, अगस्त 17 -- Nawada News: नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीडीह से करीब 400 मीटर पहले सोनरा बागी इलाके में वृद्ध महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर बाद घटना के विरोध में नारदीगंज चौक पर शव रखकर राजगीर-नारदीगंज मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम करने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इस बीच नारदीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जाम हटाने का अनुरोध किया। परंतु लोग आरोपितों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। इस बीच नारदीगंज बीडीओ सोनियां ढनढनियां व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने लोगों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का आक्रोश कम हुआ और सड़क जाम हटाया गया। इस बीच पुलिस द्वारा मार्ग पर वाहनों का आवागमन तत्काल बहाल कराया गया। साथ ही शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.