Nawada News: विरनामा: अयोध्या धाम मंदिरनुमा पंडाल में विराजेंगी माता आद्याशक्ति
नवादा, अक्टूबर 15 -- Nawada News: धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के केंद्र काशीचक क्षेत्र में इस वर्ष दुर्गा पूजा का उत्सव बेहद खास होने जा रहा है। पिछले 25 वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार यहां वैष्णव पद्धति से मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। इस आयोजन की सुगबुगाहट और तैयारियों ने क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह भर दिया है। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश के नव-निर्मित भव्य अयोध्या धाम मंदिर की तर्ज पर तैयार होने वाला मुख्य पंडाल और पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा गढ़ी जा रही मां की प्रतिमा होगी। काशीचक में वैष्णव पद्धति से मां दुर्गा की पूजा का इतिहास ढाई दशक पुराना है। वर्ष 2000 में सबसे पहली बार यहां माता की प्रतिमा की स्थापना की गई थी, तब से लेकर आज तक हर वर्ष नए निखार, भव्यता और समर्पण के साथ यह पूजा अनवरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.