नवादा, अक्टूबर 8 -- Nawada News: फायनेंस कम्पनी से लोन दिलाने का झांसा देकर त्रिपुरा व मेघालय समेत विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले में एक आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से साइबर पुलिस की एसआईटी ने आरोपित को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मुड़लाचक गांव में छापेमारी की। पुलिस की आहट मिलने पर आरोपित अपने घर से कूदकर बाहर भागने की कोशिश की, परंतु पुलिसबलों ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर घर में स्थित उसके कमरे से आईफोन समेत विभिन्न कम्पनियों के तीन मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के तीन एटीएम कार्ड, 02 सिम कार्ड, 01 पेज कस्टमर डेटाशीट व 12 हजार 220 रुपये बरामद किये गये। आरोपित की पहचान मुड़लाचक गांव के विजय कुमार के बेटे नीतीश कुमार के रूप में ...