नवादा, जुलाई 19 -- Nawada News: जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की पीपीटी के माध्यम से क्रमवार समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सहयोग शिविर की समीक्षा बैठक के प्रारंभ में सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वन विभाग की समीक्षा के दौरान कर्पूरी नगर पथ से नालापर रविदास टोला तक सड़क निर्माण के लिए वनभूमि अपयोजन से संबंधित लंबित प...