नवादा, अगस्त 22 -- Nawada News: विश्व उद्यमिता दिवस पर शुक्रवार को शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज में युवाओं के नवाचार और उद्यमिता को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से स्केल अप और मार्केट एसेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के करीब 300 विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान तीन स्टार्टअप्स के उत्पादों को लॉन्च किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व उद्यमिता दिवस : स्टार्टअप को बाजार से जोड़ने का दिया मंत्रकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में विभिन्न स्टार्टअप संस्थापकों ने विद्यार्थियों के साथ अपनी स्टार्ट अप साझा की। उन्होंने विचार को उत्पाद में बदलने, ग्राहकों तक पहुंच बनाने, मार्केटिंग और बाजार में अपनी पहचान स्थापित करने के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान की जानकारी दी। रजनीकांत पांडे, पीपल्स एसोसिएशन फॉर रिसर्च ...