Nawada News: वारिसलीगंज : 24 घंटे में करंट से दो लोगों की गई जान
नवादा, अगस्त 24 -- Nawada News: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर 24 घंटे में करंट से दो लोगों की जान चली गई। मकनपुर ग्रामीण शशिभूषण शर्मा उर्फ मंटून सिंह 52 वर्ष की मौत रविवार की सुबह गांव स्थित घर में इन्वर्टर में विद्युत प्रवाह ठीक करने के दौरान हो गई। वह झारखंड के टाटा में किसी निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बताया गया कि रविवार की सुबह ही वह सपरिवार टाटा से आवास स्थानांतरित कर सारा सामान लेकर घर लौटे थे। इस बीच घर में लगे इनवर्टर से विद्युत का प्रवाह ठीक करने लगे, इस बीच गलती से करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। फलतः धरती पर गिरकर अचेत हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने मृत करार दिया। उनकी मौत की सूचना से परिजन समेत मकनपुर गांव में मातम छा गया। मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.