नवादा, अगस्त 11 -- Nawada News: जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, उपलब्ध सहायता तंत्र एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। उनकी देखभाल एवं भरण-पोषण सुनिश्चित करना परिवार की जिम्मेदारी होने के साथ-साथ कानूनी दायित्व भी है।

शिकायत दर्ज करने की प्...