नवादा, नवम्बर 7 -- बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग Nawada News: वन विभाग में काम करने वाले मजदूरों को पिछले तीन माह से मजदूरी नहीं मिली है। शुक्रवार को दर्जनों मजदूरों ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारी से बात की और मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। साथ ही कहा कि मजदूरी नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन दिया जाएगा। मजदूरों ने कहा कि परिवार के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। महुआटांड़-पनामा माइंस क्षेत्र में पौधारोपण सहित अन्य कार्यों में जुटे करीब 40 से 50 मजदूरों को अब तक तीन महीने की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इससे इन मजदूरों की दीपावली भी फीकी रही और अब छठ जैसे महापर्व से पहले भी उनके सामने भूखमरी की स्थिति बन गई है। मजदूरों का कहना है कि वन विभाग की ओर से उन्हें काम के लिए बुलाया जाता है। वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से पौधारोप...