Nawada News: वंदे भारत एक्सप्रेस से दो बैग शराब बरामद, किशोर धराया
नवादा, सितम्बर 5 -- Nawada News: पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत नवादा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत शुक्रवार आरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सतर्कता बरतते हुए पुलिस अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर उतरी वंदे भारत एक्सप्रेस से एक 17 वर्षीय किशोर को दो संदिग्ध बैग के साथ हिरासत में लिया। बैगों की जांच करने पर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तारी का विवरण आरपीएफ थाना नवादा के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रेन पासिंग की निगरानी के दौरान वे तथा आरक्षी चितरंजन कुमार प्लेटफार्म पर तैनात थे। सुबह करीब 10:27 बजे ट्रेन संख्या 22500 डाउन (वंदे भारत एक्सप्रेस) के आगमन पर कोच सी3 से एक लड़का भारी-भरकम काले और नीले रंग के दो पिट्ठू बैग लेकर उतरा। संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.